सस्ता सरिया, सीमैंट दिलवाने का झांसा देकर किसान से ठगे 1 लाख रुपए

Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Dec, 2017 10:10 AM

cheap rupees one lakh rupees from the farmer by making a scam

पटियाला से सरिया-सीमैंट खरीदने मानव चौक आए एक किसान से 2 शातिरों ने 1 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी। पटियाला के गांव मंडौली का किसान सम्पूर्ण सिंह करीब 8-9 माह...

अम्बाला शहर(मुकेश):पटियाला से सरिया-सीमैंट खरीदने मानव चौक आए एक किसान से 2 शातिरों ने 1 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी। पटियाला के गांव मंडौली का किसान सम्पूर्ण सिंह करीब 8-9 माह पूर्व अम्बाला में सीमैंट-सरिया खरीदने आया था। मानव चौक पर उसे 2 युवक मिले। जिन्होंने कहा कि वह बी.एस.एन.एल. के टावर लगवाते हैं, यदि उसे बाजार रेट से सस्ता सरिया-सीमैंट खरीदना हो तो उन्हें बताए, वे दिलवा देंगे।

शातिरों के झांसे में आकर सम्पूर्ण सिंह 28 नवम्बर को अपने साथी गुरसेवक के साथ अम्बाला पहुंचा। मानव चौक के पास दोनों सम्पूर्ण को मिले और सरिया-सीमैंट खरीदवाने के लिए अनाज मंडी में यूको बैंक के पास संजीव की दुकान पर ले गए। यहां दोनों शातिरों ने सम्पूर्ण सिंह को कहा कि वे दुकानदार से कोई बात न करें, वह स्वयं बात कर लेंगे। इस दौरान उनमें से एक व्यक्ति ट्राली में सीमैंट लदवाने लग गया और उसका दूसरा साथी सम्पूर्ण सिंह के साथ कार में बैठकर मानव चौक के पास दवाइयों की दुकान में गया। जहां बैठकर उसने हिसाब करने की बात कही। हिसाब-किताब करने के बाद आरोपी ने उससे 1.96 लाख रुपए मांगे, जिस पर संपूर्ण सिंह ने कहा कि अभी आधी पेमैंट देंगे और सम्पूर्ण ने उसे 1 लाख रुपए दे दिए।

इसके बाद आरोपी सम्पूर्ण के साथ गाड़ी में बैठ गया और थोड़ी दूर चलकर बोला कि यहां हमारा दफ्तर है और अपने साहब से मिलकर आता हूं। उसे बी.एस.एन.एल. दफ्तर के सामने उतारकर सम्पूर्ण अपने साथी के साथ सरिया-सीमैंट की दुकान पर चला गया तो वहां उसका दूसरा साथी भी दुकान पर नहीं मिला। उनके बारे सम्पूर्ण ने संजीव से भी पूछा लेकिन संजीव ने कहा कि वह उन लोगों को नहीं जानता और न ही आपका कोई सामान खरीदा गया है। इसके बाद सम्पूर्ण ने दोनों को अपने स्तर पर तलाशा लेकिन जब उनका कुछ पता नहीं चला तो इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!