नशीले इंजैक्शन तस्करी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 17 Sep, 2019 10:09 AM

accused arrested in drug injection smuggling case

नशीले इंजैक्शनों के साथ सदर पुलिस ने एक आरोपी को हिसार रोड धर्मकांटे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राज कुमार उर्फ राजू निवासी डी.डब्ल्यू.एस. कालोनी सिंघावाला के तौर पर हुई है, जिसके कब्जे से पुलिस ने 498 नशीले......

अम्बाला शहर (पंकेस): नशीले इंजैक्शनों के साथ सदर पुलिस ने एक आरोपी को हिसार रोड धर्मकांटे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राज कुमार उर्फ राजू निवासी डी.डब्ल्यू.एस. कालोनी सिंघावाला के तौर पर हुई है, जिसके कब्जे से पुलिस ने 498 नशीले इंजैक्शन बरामद करके थाना सदर में केस दर्ज कर लिया है। 

आरोपी को अदालत में पेश करने पर 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। दरअसल, 14/15 सितम्बर 2019 की रात थाना सदर पुलिस दल हिसार रोड धर्मकांटे के पास अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थी।

इस दौरान आरोपी पुलिस दल को देखकर हाथ में पकड़े बैग को फैंककर भागने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया और बैग की तलाशी ली जिसमें से पुलिस को 498 बूरूफिमाइ इंजैक्शन बरामद हुए। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!