जहर खाने से महिला की मौत, पिता ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Oct, 2017 02:11 PM

death of a woman by eating poison

वार्ड-7 निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसके ससुराल पक्ष पर उसे लगातार प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। फरमाणा निवासी धर्म सिंह का कहना है कि उसकी लड़की रेखा के साथ उसका पति सुखबीर व सास सुमित्रा...

खरखौदा (शर्मा): वार्ड-7 निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसके ससुराल पक्ष पर उसे लगातार प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। फरमाणा निवासी धर्म सिंह का कहना है कि उसकी लड़की रेखा के साथ उसका पति सुखबीर व सास सुमित्रा मारपीट करते थे, ऐसे में या तो उसने इससे तंग आकर खुद जहर खा लिया या फिर उसके पति व सास ने जहर खिला कर मार डाला।

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरमाणा निवासी धर्म सिंह का कहना है कि उसने अपनी लड़की रेखा की शादी वर्ष 2010 में खरखौदा वार्ड-7 निवासी सुखबीर के साथ की थी। उसके पति द्वारा रेखा को लगातार प्रताडि़त किया जा रहा था। जिसे रेखा उनके पास आने के दौरान बताती थी। रेखा का कहना था कि उसकी सास भी उसे प्रताड़ित करती है। ऐसे में उसकी लड़की ने अपने ससुराल पक्ष के जुल्मों से तंग आकर जहर खा लिया और आत्महत्या कर ली। धर्मसिंह का कहना है कि उसे शक है कि उसके पति व सास ने भी उसे जबरदस्ती जहर दे देकर मौत के घाट उतार दिया हो। शिकायत पर पुलिस ने पति सुखबीर व सास सुमित्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!