'आतंकवादी सामान' है सैनी, जेल में कर दो बंद: दिग्विजय चौटाला

Edited By Updated: 17 Oct, 2016 03:57 PM

haryana sirsa digvijay chautala dipendra singh hooda raj kumar saini

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती दी है।

सिरसा (सतनाम सिंह): इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर दीपेंद्र सिंह हुड्डा भिवानी से चुनाव लड़ते है तो मैं दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने चुनाव लड़ूंगा और वहां से जीतकर निकलूंगा। मेरे पिता अजय चौटाला की कर्मभूमि भिवानी है। 

दिग्विजय चौटाला आज चौधरी देवीलाल विश्विद्यालय में इनसो के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। इस दौरान वो मीडिया से रूबरू हो रहे थे। दिग्विजय यहां भी नहीं रुके उन्होंने राजकुमार सैनी पर फेंकी स्याही पर भी तंज कसा और कहा कि राजकुमार सैनी आतंकवादी सामान है, उन्हें खुले घूमने देना गलत है। दिग्विजय ने राजकुमार सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजकुमार सैनी आतंकवादी सामान है सरकार उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर उन्हें काल कोठड़ी में बंद करे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!