पति की घिनौनी करतूत...पत्नी के प्राइवेट कमरे में CCTV लगाकर रखता है नजर (Watch Pics)

Edited By Updated: 27 Jul, 2016 11:48 AM

haryana husband private camera cctv

झज्जर के खरखौदा में एक परिवार की दर्जनों महिलाएं सड़क पर आकर धरना देने लगी। दरअसल, ससुराल वालों की ओर से प्रताड़ना के चलते ये धरना दिया।

झज्जर: झज्जर के खरखौदा में एक परिवार की दर्जनों महिलाएं सड़क पर आकर धरना देने लगी। दरअसल, ससुराल वालों की ओर से प्रताड़ना के चलते ये धरना दिया। 

 

जानिए क्या है पूरा मामला
झज्जर के खरखौदा की रहने वाली मीनाक्षी का कहना है कि एक साल पहले उनकी शादी यशवीर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। उसने बताया कि इस मामले में कोर्ट में केस चल रहा है। वह ससुराल में ही रह रही है। कभी उनका पति अन्य लोगों के साथ सामान उठा ले जाता है। कभी नल खुला छोड़कर पानी खत्म कर दिया जाता है। कभी ताले तोड़ देते हैं।

 

हद तो तब हो गई जब उन्होंने घर पर लगा बिजली का मीटर ही तोड़ दिया। रात के समय वह अचानक अन्य लोगों के साथ घर में दाखिल होते हैं और मारपीट करने लग जाते हैं।

 

महिला के गंभीर आरोप
पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घर के एक प्राइवेट रूम में उसके पति ने सी.सी.टी.वी. कैमरे लगा दिए हैं और वह उस पर नजर रखता है। यह उसकी प्राइवेट लाइफ में दखल देने वाली बात है। उसको समय-समय पर पहले उकसाया जाता है और उसके बाद उस माहौल में निकलने वाली बातचीत को ये जैसे तैसे रिकॉर्ड कर लिया जाता है। इससे उनको बहुत अधिक मानसिक परेशानी हो रही है। उसका कहना है कि पुलिस आरोपी के साथ मिली हुई है।

 

विवाहिता पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर गुस्से में थी। पुलिसकर्मी इन्हें एसपी से मिलवाने की बात करते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। इनकी शिकायत थी कि पुलिस ही कार्रवाई नहीं कर रही है। बाद में अधिकारियों ने बंद कमरे में मीटिंग की। वहीं नए सिरे से शिकायत ली। इसके बाद यशवीर, इनके 2 मामा के लड़के व एक अन्य दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!