Edited By Updated: 03 Oct, 2015 01:34 AM
महम थाना क्षेत्र के गांव फरमाणा में एक महिला के साथ गली में आते-जाते समय युवक द्वारा छेड़छाड़ करने...
महम/रोहतक : महम थाना क्षेत्र के गांव फरमाणा में एक महिला के साथ गली में आते-जाते समय युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक की पत्नी भी उसका साथ देती है और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। पुलिस ने आरोपी दम्पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरमाणा निवासी एक महिला ने थाना महम पुलिस को शिकायत दी कि गांव का ही युवक कर्मबीर गली में आते-जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ करता है। जब वह विरोध करती है तो उसकी पत्नी भी उसका साथ देती है और जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।