Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Jun, 2017 02:53 PM
शहर की चौकी पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसी मकान में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया
समालखा(राकेश):शहर की चौकी पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसी मकान में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
जानकारी के अनुसार जौरासी रोड की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीती रात को घर पर अकेली थी। उसके परिजन बाहर गए हुए थे। देर रात उसी मकान में रहने वाला सोमबीर वासी बला करनाल उसके कमरे में घुस आया। महिला ने नींद खुलने पर शोर मचाया तो वह भाग खड़ा हुआ लेकिन उसने उसे पहचान लिया। परिजनों के आने पर महिला ने सारी बातें बताई और मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज अतर सिंह का कहना है कि मामले में महिला की शिकायत पर सोमबीर वासी बला करनाल के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।