Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Aug, 2017 08:30 PM
हरियाणा की पंचकूला में सी बी आई की विशेष अदालत 25 अगस्त को एक दिन के लिए कहीं और भी शिफ्ट हो सकती है या नही इस विषय मे भी...
चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा की पंचकूला में सी बी आई की विशेष अदालत 25 अगस्त को एक दिन के लिए कहीं और भी शिफ्ट हो सकती है या नही इस विषय मे भी समीक्षा कानूनी पहलुओं पर होने की चर्चा सूत्रों से मिला है।आधिकारिक तौर से इसकी पुष्टि फिलहाल नही है। निसन्देह हरियाणा पुलिस ,प्रशाशन व सरकार के लिए यह 2 दिन अत्यंत चुनौतीपूर्ण है जिनमे अधिकारियों के संयम व समझदारी दोनो की अग्नि परीक्षा होगी।
रोचक पहलू तो यह भी है पंचकूला की सीबीआई की विशेष अदालत में चल रहे इस मामले के अंदर हरियाणा पुलिस व प्रशाशन की कोई भी कानूनी प्रक्रिया नही है। यह मामला सीबीआई का है ,सीबीआई ही पैरवी कर रही है।
हरियाणा सरकार व राज्य पुलिस इस केस में प्रॉसिक्यूशन में शामिल नही है। सब कुछ सी बी आई के हवाले है। केस की सुनवाई चूंकि हरियाणा के जिला पंचकूला में सी बी आई कि विशेष अदालत स्थापित होने के कारण पंचकूला में है और बाबा का प्रमुख डेरा सिरसा में है,ऐसी स्थिति में जब बाबा के अनुयायियों की संख्या अत्यधिक हो ,केवल हरियाणा ही नही ,पड़ोसी राज्योँ -पंजाब,उत्तर प्रदेश ,राजस्थान ,दिल्ली में भी अनुयाई बहुत हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था बिगडऩे के भय हो , नि संदेह पुलिस प्रमुख बी एस संधू व गृह सचिव राम निवास के लिए चुनौतियों का अंबार है।
चर्चा है कि अगर पंचकूला में डेरा प्रेमियों की बढ़ती संख्या देख कर इस तरह की बातों पर विचार हो सकता है। आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नही है। लेकिन इसमें भी सीबीआई को ही कोई कदम आगे बढ़ाने पड़ेंगे व सारे कानूनी हालात का जिक्र करना पड़ेगा। अदालत इस प्रकार करे या नही वह फैसला अदालत को ही लेना होगा।