विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में होगा विकास : बेदी

Edited By Updated: 26 Apr, 2016 04:48 PM

assembly development

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए शीघ्र ही खर्च होंगे 4 करोड़ रुपए। राज्यमंत्री...

शाहाबाद मारकंडा: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए शीघ्र ही खर्च होंगे 4 करोड़ रुपए। राज्यमंत्री बेदी सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव चनारथल में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों की टीम के साथ पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि पूर्व की सरकारों ने शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के साथ विकास के मामले में अनदेखी की है लेकिन अब समय आ गया है इस क्षेत्र को विकसित करने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। अब शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव का विकास होगा। वे रविवार को एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। कार्यक्रम का मंच संचालन कलाकार रमेश शर्मा ने किया।

इस मौके पर एस.डी.एम. हवा सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री रविंद्र सांगवान, मंडल अध्यक्ष अरुण कंसल, विक्रम अटवान, गौरव बेदी, बी.डी.पी.ओ. संदीप भारद्वाज, ब्लाक समिति के चेयरमैन गोपाल राणा, वाइस चेयरमैन बलविंद्र सिंह, जि.प. सदस्य सुरेंद्र माजरी, धर्मेंद्र सिंह, राहुल राणा, सरपंच जसविंद्र कौर, जसबीर सिंह, सरपंच लुखी कृष्ण पंवार, धुराला राजेंद्र, मुलखराज गुम्बर, देसराज कश्यप, विनोद कलसाना, अमरजीत सैनी, राजपाल सैनी व दल सिंह राणा सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

कांग्रेस ने प्रदेश में घोला जातिवाद व पक्षपात का जहर : बेदी

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस ने जातिवाद व पक्षपात का जहर प्रदेश में घोल दिया था लेकिन अब भाजपा सरकार के प्रत्येक मंत्री व विधायक लोगों को आपस में जोडऩे का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में खोदे गए गड्ढों को भरने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। उक्त शब्द राज्यमंत्री ने गांव जैनपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहे।

गांव में पहुंचने पर सरपंच जगतेश्वर सिंह जुग्गा एवं अन्य गांववासियों ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर सैशन जज पंचकूला गुलाब सिंह, गौरव बेदी, मंडल प्रधान अरुण कंसल, ब्लाक समिति चेयरमैन गोपाल राणा, वाइस चेयरमैन रिंकू चहल, अनिल गोलपुरिया, ब्लाक समिति सदस्य गौरव अरोड़ा व कर्णराज तूर सहित अनेक भाजपा कार्यकत्र्ता एवं गांववासी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!