अंतर्राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में करनाल की तनिक्शा ने जीता गोल्ड

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Nov, 2017 01:00 PM

karnal won gold in international fencing competition

करनाल की बेटी तनिक्शा खत्री ने तलवारबाजी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम चमकाते हुए सोना जीता है। चाइनीज ताइपे में आयोजित एशियन कैडेट सॢकट टूर्नामैंट में तनिक्शा ने जापान, होंकोंग व चाइनीज खिलाडिय़ों को हराकर गोल्ड मैडल अपने नाम किया। तनिक्शा...

करनाल(ब्यूरो):करनाल की बेटी तनिक्शा खत्री ने तलवारबाजी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम चमकाते हुए सोना जीता है। चाइनीज ताइपे में आयोजित एशियन कैडेट सॢकट टूर्नामैंट में तनिक्शा ने जापान, होंकोंग व चाइनीज खिलाडिय़ों को हराकर गोल्ड मैडल अपने नाम किया। तनिक्शा की इस उपलब्धि से परिवार के लोगों और करनाल के खिलाडिय़ों में जश्न का माहौल है। तनिक्शा के पिता सोनू खत्री ने बताया कि उनकी बेटी की बचपन से ही तलवारबाजी में रुचि है। तनिक्शा ने पहले करनाल के कर्ण स्टेडियम में खेलना शुरू किया। इसके बाद पटियाला के साई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। तनिक्शा इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर कई मैडल जीत चुकी हैं। अपनी मेहतन के बल पर तनिक्शा ने यह मुकाम हासिल किया है। इधर तनिक्शा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और कोच अशोक खत्री, अनिल खत्री, सत्यवीर, विकास और साइ के कोच मोहित, कृष्ण व मुक्ति कोच को दिया है। तनिक्शा का सपना ओलिम्पिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!