भाई की मौत पर डिप्टी मेयर ने पुलिस पर जड़े आरोप, कहा-मिली थी थर्ड डिग्री की धमकी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Sep, 2017 03:37 PM

deputy mayor accuses police of brother death

2 दिनों से लापता डिप्टी मेयर मनोज वधवा के भाई भारत वधवा का शव मिलने के बाद सी.एम. सिटी में हड़कंप मच गया।

करनाल:2 दिनों से लापता डिप्टी मेयर मनोज वधवा के भाई भारत वधवा का शव मिलने के बाद सी.एम. सिटी में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने आनन-फानन में जहां पूरे शहर में अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई। डिप्टी मेयर मनोज वधवा ने अपने भाई की मौत की वजह राजनीतिक साजिश बताते हुए इस घटना के जिम्मेदार पुलिस विभाग के 2 डी.एस.पी. और सी.आई.ए.-2 इंचार्ज को बताया। 

वधवा ने अपने भाई द्वारा की गई आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने का आरोप करनाल पुलिस में तैनात डी.एस.पी. विवेक चौधरी व राज कुमार वालिया सहित कई पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर लगाया। वधवा ने कहा कि पुलिस ने उनके पिता के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर पूरे परिवार को प्रताडि़त करने का काम किया है। हालांकि यह मामला उच्च न्यायालय में भी चल रहा है। 

उन्होंने इन आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते कहा कि इन पुलिस अधिकारियों के कारण आज उन्होंने अपने भाई को खो दिया है। वधवा ने कहा कि उनके परिवार के खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत षड्यंत्र रचा गया। कुछ रोज पहले इस मामले की शिकायत सी.एम. हरियाणा से भी की थी और सी.एम. ने उन्हें आश्वासन दिया था कि पुलिस उनके परिवार के साथ नाजायज नहीं करेगी लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस उनके परिवार को प्रताड़ित करती रही। वधवा ने कहा कि पुलिस अधिकारी मेरे भाई को रोज फोन कर थर्ड डिग्री उपयोग करने की धमकी देते। 


 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!