सुभाष चन्द्र बोस जयंती : 4 मंत्रियों को छोड़कर 9 की लगाई ड्यूटी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Jan, 2018 01:57 PM

subhash chandra bose jayanti 9 duty imposed by 4 ministers

रियाणा सरकार द्वारा जिला स्तर पर मनाई जाने सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह के लिए जिलों में मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई, लेकिन प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र में 13 में से 9 मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई जबकि 4 मंत्रियों का नाम सूची में शामिल नहीं...

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा सरकार द्वारा जिला स्तर पर मनाई जाने सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह के लिए जिलों में मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई, लेकिन प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र में 13 में से 9 मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई जबकि 4 मंत्रियों का नाम सूची में शामिल नहीं है। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कै.अभिमन्यु, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर तथा स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का नाम इस सूची में शामिल नहीं है। ऐसे में सूची जारी होने के बाद भाजपा के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि जयंती की सूची के बहाने कहीं मंत्रिमंडल के फेरबदल का संकेत तो नहीं दिया जा रहा?

यहां बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद यह चर्चाएं चल रही हैं कि प्रदेश में कभी भी मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है और उसमें कुछ मंत्रियों का पत्ता कट सकता है। हालांकि इस बात की पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन प्रशासनिक गलियारों में भी यह चर्चाएं हैं कि प्रशासनिक फेरबदल की सूची भी रुक गई है और मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद ही सूची जारी होगी। वहीं मुख्यमंत्री विरोधी यह प्रचार कर रहे हैं कि संघ की बैठक में भी मुख्यमंत्री को गैंगरेप के मामलों में हो रही किरकिरी को लेकर डांट पड़ी है। 

भाजपा के अंदरूनी हालात पर नजर डालें तो यह संभव नहीं लगता कि मंत्रिमंडल फेरबदल होगा, क्योंकि चर्चाएं थीं कि सुभाष बराला को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाकर मंत्री बनाया जाएगा जबकि सूत्रों की मानें तो बराला ने स्वयं पार्टी हाईकमान को इस बात के लिए मना कर दिया है कि प्रदेशाध्यक्ष पद पर बने रहना चाहते हैं और मंत्री बनने के इच्छुक नहीं हैं।  दूसरी ओर जिन मंत्रियों के पत्ता कटने की चर्चाएं हैं उनमें 2 मंत्री कद्दावर हैं, ऐसे में उनका पत्ता कटना मुनासिब भी नहीं लगता लेकिन मुख्यमंत्री भविष्य के चुनावों को लेकर जातीय समीकरणों को फिट करने में लगे हैं तो ऐसे में किसी भी संभावना से इन्कार भी नहीं किया जा सकता।

इन मंत्रियों की लगाई ड्यूटी
हरियाणा के सभी जिलों में आगामी 23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर आजाद हिन्द फौज के सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा एक पत्र जारी किया गया है जिसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय समारोहों का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें राज्य सरकार के मंत्रियों सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। पत्र के अनुसार पंचकूला में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर, रेवाड़ी में हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव, झज्जर में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, अम्बाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कुरुक्षेत्र में परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, फरीदाबाद में उद्योग मंत्री विपुल गोयल, करनाल में सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, कैथल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार, फतेहाबाद में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज, हिसार में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल और यमुनानगर में श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के शेष मंत्री अपनी इच्छा के अनुसार जिले का चयन कर सकते हैं और संबंधित उपायुक्त को इस बारे में जानकारी दे सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!