Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Dec, 2017 12:35 PM
गुहला हलके के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि गत दिसम्बर की रात्रि को विरेंद्र सिंह पुत्र मेजर सिंह उसकी 32 वर्षीय पुत्रवधू का अपहरण करके ले गया। ए.एस.आई. सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर...
कैथल(सुखविंद्र):गुहला हलके के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि गत दिसम्बर की रात्रि को विरेंद्र सिंह पुत्र मेजर सिंह उसकी 32 वर्षीय पुत्रवधू का अपहरण करके ले गया। ए.एस.आई. सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में वार्ड नम्बर 2 चीका निवासी ज्ञान सिंह ने चीका पुलिस को शिकायत दी है कि उसका 28 वर्षीय बेटा रशम सिंह गत 7 दिसम्बर सुबह बिना बताए कहीं चला गया है और तभी से वह लापता है। उसकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है और उसे कहीं बंधक बनाकर रखा हुआ है। ए.एस.आई. मनबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।