कांग्रेस ने मानी भूल, तब जाकर निलंबन हुआ रद्द: कैप्टन अभिमन्यु

Edited By Updated: 28 Aug, 2016 04:25 PM

haryana congress capt abhimanyu bhupinder singh hooda

जींद प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के अनुसार हरियाणा विधानसभा के वर्तमान सत्र के लिए कांग्रेस के 3 विधायकों का पहले निलंबन हुआ।

जींद (सुनील मराठा): जींद प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के अनुसार हरियाणा विधानसभा के वर्तमान सत्र के लिए कांग्रेस के 3 विधायकों का पहले निलंबन हुआ। इसके लिए सदन में कांग्रेस ने अपने विधायकों की भूल स्वीकार की और उसके बाद सभापति तथा सदन के नेता ने कांग्रेस के तीनों विधायकों का निलंबन वापिस लिया।

 

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा अपने शासन में केवल घोषणा करते थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते खिलाड़यों को इनाम के रूप में नकद राशि देने की जो घोषणा की थी, उन्हें पूरा नहीं किया। 

 

भाजपा सरकार ने ऐसी घोषणाओं को पूरा करने के लिए 80 करोड़ रूपए की राशि खर्च की है। इससे साफ है कि पूर्ववर्ती सरकार और उसके मुख्यमंत्री अपनी घोषणाओं पर अमल नहीं करते थे। भाजपा सरकार घोषणा काम नहीं करती है और यह कर्मयोगियों की सरकार है।

 

वित्त मंत्री ने जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक स्थित अपनी कोठी में आगजनी की घटना की सी.बी.आई. जांच को लेकर विरोधियों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि सी.बी.आई. जांच के दायरे में उनकी कोठी में आगजनी के साथ-साथ आई.जी. कार्यालय और सर्किट हाउस में आगजनी की वारदातों को भी शामिल किया गया है। 

 

उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान पिछले 30 साल में कभी भी हिंसा और आगजनी नहीं हुई थी। इस बार रोहतक समेत दूसरी जगह जो कुछ हुआ, उसमें कुछ राजनीतिज्ञों और अपराधियों के बीच मिलीभगत की आशंका नजर आ रही है तथा सी.बी.आई. जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा किसने की और किसने करवाई तथा जाटों को किसने बदनाम करवाया, इसका खुलासा भी सी.बी.आई. जांच में हो जाएगा। 

 

कुरूक्षेत्र के भाजपा सांसद राजकुमार सैनी के बयानों को लेकर एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि यह राजकुमार सैनी के निजी बयान हैं। भाजपा का उनके बयानों से कोई सरोकार नहीं है। कैप्टन अभिमन्यु ने यह भी कहा कि राजकुमार सैनी के बयान समाज के हित में नहीं हैं। भाजपा सांसद सैनी को उनके बयानों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर चुकी है। समाज और देश को तोडऩे वाले बयान देने वाले समाज के दुश्मन हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!