घर में खट्टर का फोटो रखने की सलाह देने पर फंसे IG

Edited By Updated: 27 Jun, 2016 03:22 PM

haryana home manohar lal khattar ranbir gangwa

रेंज के आई.जी. ओ.पी. सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को त्याग की मूर्ति बताया।

हिसार: रेंज के आई.जी. ओ.पी. सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को त्याग की मूर्ति बताया। गुरुजंभेश्वर विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में यूथ अगेंस्ट ड्रग पर कार्यक्रम में मेजबानी के दौरान लोगों से मुखातिब आई.जी. ने कहा कि अगर घर में किसी का फोटो रखना है तो सी.एम. खट्टर का रखें। आई.जी. ने ये बात कार्यक्रम के दौरान एक बार नहीं बल्कि 2 बार कही। आई.जी. के इस बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है।

 

आई.जी. के इस बयानपर पूर्व राज्यसभा सांसद व इनैलो विधायक रणबीर गंगवा ने कहा है कि घरों में तस्वीर संत-महात्माओं की लगाई जाती है। इस बयान से वे सी.एम. की चापलूसी कर रहे हैं। गंगवा ने कहा कि एक रेंज के अधिकारी का मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाने का आह्वान करना दर्शाता है कि वह सरकार के इशारे पर काम करते हैं। गंगवा ने कहा कि आई.जी. को यह भी बताना चाहिए कि सी.एम. का उन पर किस तरह का आशीर्वाद रहा है।

 

कार्यक्रम में पहली बार जब वे सी.एम. का गुणगान कर रहे तो सी.एम. खट्टर एक बार के लिए मंच के पीछे चले गए थे, जब लौटे तो आई.जी. ने फिर से अपनी बात दोहराते हुए कहा कि चूंकि ये बड़ी बात है इसलिए वे इसे फिर से कह रहे हैं। प्रोटोकॉल को एक तरफ रख आई.जी. ने खुले मन से अपनी दिल की बात साझा की। आई.जी. ने कहा कि उन्हें सी.एम. का 2 साल से आशीर्वाद प्राप्त है। 

 

मुख्यमंत्री की शान में जमकर कशीदे पढ़ते हुए भावुक हुए आई.जी. यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि वे सी.एम. के संघर्ष के बारे में सोचते हैं तो मन श्रद्धा से भर उठता है। रेंज में पुलिस द्वारा ड्रग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के चलते रविवार को इंटरनैशनल-डे अगेंस्ट ड्रग एब्यूज पर आयोजित किया था। आई.जी. ने कहा कि भारत में करीब 34 लाख लोग नशे की गिरफ्त में हैं। उन्होंने कहा कि ये बहुत बड़ा आंकड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि नशे को हावी नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि सभी युवाओं को शक की दृष्टि से न देखें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!