हरियाणा में भी दिखा किसान गोलीकांड का असर, युवा कांग्रेस ने किया रेल रोको प्रदर्शन

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Jun, 2017 03:17 PM

young congressmen stopped the delhi amritsar rail track

मध्य प्रदेश में चल रहे किसानों के आंदोलन की आग हरियाणा भी पहुंच चुकी है। आंदोलन के दौरान किसानों पर गोलियां चलाने के विरोध में हरियाणा के जिलों

हरियाणा:मध्य प्रदेश में चल रहे किसानों के आंदोलन की आग हरियाणा भी पहुंच चुकी है। आंदोलन के दौरान किसानों पर गोलियां चलाने के विरोध में हरियाणा के जिलों में युवा कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। युवा कांग्रेस द्वारा हरियाणा के जिलों में रेल रोक कर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 
PunjabKesari
अंबाला(कमलप्रीत सभ्रवाल):आज अंबाला में भी युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर अमृतसर दिल्ली रेल ट्रैक पर बैठ कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से हटाने की काफी कोशिशें की लेकिन कांग्रेसी ट्रैक से नहीं हटे। इसके बाद यूथ कांग्रेस के सदस्य आऊटर पर खड़ी एक मालगाड़ी की तरफ भागे ओर ट्रेन पर चढ़ गए। 

युवा कांग्रेस का कहना है कि यदि केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की अौर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इसे लागू नहीं करवाया तो यह आंदोलन इसी तरीके से जारी रहेगा। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे मुट्ठी भर कांग्रेसियों को ट्रैक सेे हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि प्रदर्शनकारी ट्रेन पर चढ़कर फोटो खिंचवाने के बाद ट्रैक से हट गए लेकिन पुलिस को उनके पीछे काफी दूर तक भागना पड़ा। 

वहीं रेलवे पुलिस का कहना है कि यह सिस्टम सिर्फ गाड़ी पर फोटो खिंचवाने ही था और यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन था। इनके खिलाफ कोई कानून कार्रवाई नहीं की जाएगी और किसी को हिरासत में नहीं लिया गया।

यमुनानगर(सुमित अोबोरोय):किसानों पर हुए गोलीकांड के विरोध में यूथ कांग्रेस ने यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर रेल रोको प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन ने उन्हें स्टेशन के बाहर ही रोक दिया। यूथ कांग्रेस ने वही स्टेशन के बाहर रोष मार्च निकाला और बैठकर प्रदर्शन किया। उसके बाद जी.आर.पी. पुलिस को गिरफ्तारियां दी। रेल रोको कार्यक्रम के चलते प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे और स्टेशन के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।वहीं डी.एस.पी. जी.आर.पी. ने बताया कि उन्हें पहले से ही पता था और जिसके मध्यनजर धारा 144 लगाई गई थी।
PunjabKesari
हिसार(विनोद सैनी):हिसार में युवा कांग्रेस ने हिसार के रेलवे स्टेशन पर रेल रोक कर प्रदर्शन किया। उन्होंने हिसार से धुरी जाने वाली रेलगाडी को लगभग बीस मिनट तक रोककर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महासचिव व हिसार की कांग्रेस प्रभारी बेबो इन्दोंरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान विरोध पार्टी है भाजपा सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में किसानों की जो हत्याएं करवाई है वे निंदयीय है। 
PunjabKesari
महासचिव ने कहा कि भाजपा सरकार ने  प्रत्येक युवाओं को नौ नौ हजार रुपए और गरीबों के खातों में 15-15 लाख रुपए खाते में देने का वायदा किया था ये सरकार अपने वायदों से मुकर रही है। सरकार ने अपनी किसी भी मांग पूरा नहीं किया। किसानों की स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करनी चाहिए। देश के किसान को कर्ज मुक्त बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने भाजपा के खिलाफ हिसार के रेलवे स्टेशन पर रेल रोक कर सांकेतिक प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस द्वारा हरियाणा प्रदेश भर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है और कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!