SYL विवाद: इनेलो का अनिश्चितकालीन धरना जंतर-मंतर पर शुरू

Edited By Updated: 07 Apr, 2017 01:21 PM

syl controversy

SYL नहर के निर्माण को लेकर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल इनेलो द्वारा शुरू की गई जंग के इस वर्ष भी लगातार जारी रहने के आसार हैं।

दिल्ली:SYL नहर के निर्माण को लेकर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल इनेलो द्वारा शुरू की गई जंग के इस वर्ष भी लगातार जारी रहने के आसार हैं। इस लड़ाई को निरंतर जारी रखते हुए आज केंद्र व हरियाणा सरकारों पर दबाव बढ़ाने को लेकर इनेलो ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इससे पहले गुरुवार को चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर भी सांकेतिक धरना दिया गया था। इस धरने पर विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला और इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा पहुंचे थे।

इनेलो कार्यकर्ता धरने में होंगे शामिल
अभय चौटाला के अनुसार शुक्रवार से नियमित रूप से इनेलो कार्यकर्ता अलग-अलग हलकों से रोजाना धरने में शामिल होंगे। धरने विधानसभावार रहेंगे, जिनमें अशोक अरोड़ा, रामपाल माजरा, जसविंदर सिंह संधू, सतबीर सिंह कादियान व गोपीचंद गहलोत भी शामिल होंगे। पार्टी का एक विधायक रोजाना धरनास्थल पर मौजूद रहेगा और हर सप्ताह पार्टी का एक सांसद भी धरने में आएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!