Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Oct, 2017 03:05 PM
राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद सिरसा में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने दर्ज मामलों में आरोपियों की गिफ्तारी का सिलसिला
सिरसा(सतनाम सिंह): राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद सिरसा में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने दर्ज मामलों में आरोपियों की गिफ्तारी का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में पुलिस ने अब सगन लाल, हरपाल, कुलविंदर और भजन लाल नामक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर सिरसा में तोड़फोड़, आगजनी का आरोप है।
25 अगस्त को राम रहीम के दोषी करार होने के बाद सिरसा शहर में डेरा समर्थकों ने उत्पात मचाया था। उपद्रवियों ने बेगू गांव के बिजली घर और मिल्क प्लांट में तोड़फोड़ व आगजनी भी की थी। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों पर मामला दर्ज किया था। पुलिस घटना के दिन सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई फुटेज के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ कर रही है।
डीएसपी हेडक्वाटर विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर दंगा, आगजनी करने सहित कई धाराओं में मुकद्दमे दर्ज हैं। इससे पहले पुलिस ने सिरसा में एक महिला को गिरफ्तार किया था, जिस पर भड़काऊ भाषण देने, आगजनी अौर तोड़फोड़ के लिए भड़काने का आरोप है।