Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Dec, 2017 10:30 PM
प्रदेश की उकलाना मंडी में पांच साल की मासूम गुडिय़ा के साथ हुई दरिंदगी के बाद हत्या पर प्रदेश भर के लोगों में शोक व्याप्त है। यहां तक कि मुख्यमंत्री ने भी इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर आरोपियों को जल्द से जल्द पकडऩे के आदेश भी दे दिए हैं।...
गुडग़ांव(सतीश): प्रदेश की उकलाना मंडी में पांच साल की मासूम गुडिय़ा के साथ हुई दरिंदगी के बाद हत्या पर प्रदेश भर के लोगों में शोक व्याप्त है। यहां तक कि मुख्यमंत्री ने भी इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर आरोपियों को जल्द से जल्द पकडऩे के आदेश भी दे दिए हैं। वहीं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने इस दरिंदगी पर अपना लापरवाह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं है। जिससे यह जाहिर होता है कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री को आम लोगों के बारे में कितनी जानकारी होगी। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित किए गए भवन उद्घाटन समारोह के अवसर पर बोल रहे थे।