Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Aug, 2017 07:35 AM
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि शहीदों को नमन करने गए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जूते पहनकर श्रद्धांजलि दे रहे थे, जो निंदनीय है।
रोहतक:आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि शहीदों को नमन करने गए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जूते पहनकर श्रद्धांजलि दे रहे थे, जो निंदनीय है। अमित शाह ने जूते पहनकर शहीद स्मारक पर चढ़कर शहीदों का अपमान किया है, जिसे आम आदमी पार्टी बिल्कुल सहन नहीं करेगी। नवीन जयहिंद को पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यालय में बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने अमित शाह के आने पर स्कूलों में भी अवकाश करवा दिया, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
अमित शाह हरियाणा में जातिवाद का जहर फैला रहे हैं और हरियाणा के भाईचारे को दोबारा तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष की चुप्पी पर भी निशाना साधा और कहा कि पूर्व सी.एम. भूपेंद्र हुड्डा व इनैलो नेता अभय चौटाला पर सी.बी.आई. की रेड में फंसने के बाद जेल जाने के डर से चुप हैं। आम आदमी पार्टी हरियाणा कार्यकर्ताओं के साथ काले कपड़े पहनकर भाजपा की जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ अमित शाह से तिलियार लेक पर मिलेगी और उनसे हरियाणा की जनता के 7 सवालों के जवाब लेगी।