Edited By Updated: 14 May, 2017 03:58 PM
हरियाणा जे.बी.टी. अध्यापकों पर चंडीगढ़ पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। इतना ही नहीं वाटर कैनन से प्रदर्शनकारियों पर पानी की
पंचकूला(उमंग श्योराण):हरियाणा जे.बी.टी. अध्यापकों पर चंडीगढ़ पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। इतना ही नहीं वाटर कैनन से प्रदर्शनकारियों पर पानी की तेज बौछार भी की गई। जिसके कारण कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
उल्लेखनीय है कि जे.बी.टी. अध्यापकों को शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के चण्डीगढ़ स्थित आवास का घेराव करना था। जिसके लिए सैंकड़ों जे.बी.टी. अध्यापकों ने पंचकूला से चंडीगढ़ के लिए कूच किया। लेकिन पंचकूला चंडीगढ़ पर पुलिस ने हैवी बैरिकेटिंग लगा दिए गए।
मौके पर भारी संख्या पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस दौरान जब प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ना शुरू किया तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई अध्यापक घायल हो गए।