पंजाब बॉर्डर पर हो सकती है अभय की गिरफ्तारी!

Edited By Updated: 23 Feb, 2017 09:29 AM

may have abbey arrest on the punjab border

इनैलो की ओर से 23 फरवरी को पंजाब में एस.वाई.एल. नहर खोदने के प्लान को फेल करने के लिए पंजाब पुलिस ने व्यापक एवं गूढ़ नीति को अंतिम

कैथल(रणवीर पराशर):इनैलो की ओर से 23 फरवरी को पंजाब में एस.वाई.एल. नहर खोदने के प्लान को फेल करने के लिए पंजाब पुलिस ने व्यापक एवं गूढ़ नीति को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत समूचे बार्डर इलाके को सुरक्षाबलों ने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार इनैलो नेता अभय चौटाला को पंजाब में प्रवेश करते ही गिरफ्तार करने का फैसला लिया है। पंजाब पुलिस का कहना है कि अभय अम्बाला में रुकेंगे, जिसकी निगरानी गुप्तचर कर रहे हैं। पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर इलाके पर पंजाब पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। वहीं अर्धसेनाबल के जवान भी शम्भू बैरियर के आसपास के खेतों में हैलीकॉप्टर से नजर रखे हुए हैं।

 

अम्बाला से लुधियाना और अम्बाला से घनौर, नोशेरा, कलीपुरा व पटियाला मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस तैनाती हो गई है। एस.वाई.एल. के सभी पुलों व उसे जाने वाले रास्तों की नाकेबंदी की गई है। सूत्र  बताते हैं कि इनैलो कार्यकर्त्ताओं की घेरेबंदी करने के लिए पंजाब पुलिस ने योजना बनाई है कि अम्बाला में रात को रुकने वाले इनैलो नेता अभय चौटाला को पंजाब में लुधियाना मार्ग से घुसते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालात के अनुसार अभय चौटाला व सहयोगियों की गिरफ्तारी की योजना की पुष्टि पंजाब पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने घनौर के पास एस.वाई.एल. नहर के पुल पर की है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!