Edited By Updated: 05 Apr, 2017 05:16 PM
विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कैथल:विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूंडरी निवासी महिला ने बताया कि उसके पति का एक व्यक्ति के साथ पैसों का लेन-देन है। एक दिन उक्त व्यक्ति के साथ घर पर कैथल निवासी अमित आया। उस समय तो अमित वहां से चला गया लेकिन गत दिवस दोपहर के समय वह दोबारा आया और बुरी नीयत के साथ उसके साथ छेड़छाड़ की। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। पूंडरी थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर अमित के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।