सुंदरता ही नहीं Study में भी अव्वल हैं मानुषी छिल्‍लर, MBBS की कर रही हैं पढ़ाई

Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Jun, 2017 05:26 PM

manushi chillar miss india

एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हरियाणा की मानुषी छिल्लर पढ़ाई में भी अव्वल हैं। मानुषि ने 12वीं की CBSE में अंगेजी विषय में पूरे देश में टॉप

रोहतक:एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हरियाणा की मानुषी छिल्लर पढ़ाई में भी अव्वल हैं। मानुषि ने 12वीं की CBSE में अंगेजी विषय में पूरे देश में टॉप किया था। मानुषी इन दिनों एम.बी.बी.एस. कर रही हैं, लेकिन उनकी मॉडलिंग में भी रुचि बरकरार रही। मानुषी ने बीते वर्ष सितंबर में मिस हरियाणा का खिताब भी जीता था।
PunjabKesari
मानुषी हरियाणा के झज्‍जर जिले के बहादुरगढ़ के गांव बामनौली निवासी डॉ. मित्रवसु की पुत्री हैं। फिलहाल उनका परिवार दिल्ली में रहता है। डॉ. मित्रवसु और उनकी पत्नी डॉ नीलम रोहतक पी.जी.आई में चिकित्सक भी रह चुके हैं। दोनों के राेहतक पी.जी.आई. में कार्यरत रहने के दौरान ही 14 मई 1997 को मानुषी का जन्म हुआ।
PunjabKesari
पहले ही प्रयास में मानुषी ने ए.आई.पी.एम.टी. में चयन हुआ और उन्‍होंने सोनीपत के खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. में दा‍खिल लिया। खानपुर मेडिकल कॉलेज में ही उनकी चाची डॉ. ऊषा भी कार्यरत हैं। चाची के पास ही रहकर वह एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर रही है।
PunjabKesari
मानुषी के चाचा डॉ. दिनेश छिल्लर ने बताया कि मानुषी की रुचि डांस, म्यूजिक और मॉडलिंग में थी। जब एम.बी.बी.एस. में दाखिला हुआ तो परिवार उसकी अन्य गतिविधियों का विरोध करने लगा, क्योंकि मेडिकल की पढ़ाई कठिन थी। इस पर मानुषी ने वादा किया तो उसकी अन्य गतिविधियों से पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!