Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Jul, 2017 02:29 PM
आज सावन महिने का पहला सोमवार है। हर शिवालय में शिव भक्तों की भीड़ भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सावन के पहले सोमवार
कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड):आज सावन महिने का पहला सोमवार है। हर शिवालय में शिव भक्तों की भीड़ भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुअों ने शिव मंदिरों में पूजा की व शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। जिसके चलते आज कुरुक्षेत्र के प्रत्येक शिव मंदिर में बक्तों की भीड़ रही। आज के दिन भोलेनाथ की पूजा करने का बड़ा महत्व है। सावन के व्रत रखने से मन मांगा वर मिलता है अौर सभी मुरादे पूरी होती है।
भिवानी(अशोक भारद्वाज):भिवानी यानी छोटी काशी में आज मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ देखी गई। छोटी काशी के प्रसिद्ध प्राचीन जोगीवाला शिव मंदिर व हनुमान जोहडी मंदिर धाम शिवालय में मंहत वेदनाथ व मंहत चरणदास महाराज ने जलाभिशेक किया और बताया कि भगवान शिव की आराधना करने से मनोकामना पूरी होती हैं। उनका कहना है कि सावन के महिने कांवड़ लाने से भगवान प्रसन्न होते हैं। भारत में काशी के बाद भिवानी के आस-पास में सबसे ज्यादा कावड़ चढ़ाई जाती है।