अवैध हथियारों के साथ लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश गिरफ्तार

Edited By Updated: 03 Dec, 2016 08:19 PM

karnal  illegal weapons  crime  crook

करनाल पुलिस की सी.आई.ए-1 टीम द्वारा चोरी की कार और अवैध हथियारों के साथ लुट की योजना बनाने वालों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। करनाल पुलिस की युनिट सी.आई.ए-1 इंचार्ज निरीक्षक दीपक...

करनाल (कमल मिड्ढा): करनाल पुलिस की सी.आई.ए-1 टीम द्वारा चोरी की कार और अवैध हथियारों के साथ लुट की योजना बनाने वालों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। करनाल पुलिस की युनिट सी.आई.ए-1 इंचार्ज निरीक्षक दीपक कुमार को एक फोन के जरिए गुप्त तरीके से सुचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश जी.टी. रोड़ पर गांव रायपुर रोड़ान के पुल के निचे हथियारों के साथ लुटपाट की योजना बना रहे हैं।

निरीक्षक दीपक कुमार ने तत्परता के साथ एक टीम का गठन कर ए.एस.आई. रामफल के साथ उसे रायपुर रोड़ान के लिए रवाना किया। रायपुर के नजदीक पहुंचते ही पुलिस टीम ने अपनी गाड़ी के उपर लगी लाईट बंद कर दी । लेकिन जैसे ही वे अपनी गाड़ी से उतरे तो उन्हें वर्दी में देखते ही आरोपीयों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए, अपनी समझ और अपने हौंसले परिचय देते हुए आरोपीयों का सामना कर रिंकु पुत्र शीषराम वासी कोहण्ड और 2. दर्षन सिंह पुत्र चुहड़ सिंह वासी लालुपुरा थाना घरौंडा को गिरफ्तार कर लिया।

मौका से पुलिस टीम पर फायर करने वाला आरोपीयों का तीसरा साथी कृष्ण वासी दादुपुर अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। करनाल पुलिस को पहले भी कई मामलों में आरोपी कृष्ण की तलाश है। वह एक मोस्ट वांटेड अपराधी है, जिस पर 5000 रूपये ईनाम है। आरोपीयों से बरामद गाड़ी आरोपीयों के तीसरे साथी कृष्ण ने कुछ महीने पहले जी.टी. रोड़ पर गांव झींझाड़ी के पास से पिस्तौल के बल पर लुट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपीयों के खिलाफ थाना बुटाना में मुकदमा नं0- 435/02.12.2016 धारा 398,401,307,420,467,468,471 भा.द.स. के तहत दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपीयों को पुलिस टीम ने आज अदालत के सामने पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया। 

रिमांड के दौरान आरोपीयों से उनके साथी कृष्ण और अन्य किसी वारदात में शामिल होने के बारे पुछताछ की जाएगी। सी.आई.ए-1 इन्चार्ज निरीक्षक दीपक कुमार ने कहा कि गिरफ्तार आरोपीयों की निशानदेई पर बहुत जल्द उनके तिसरे साथी कृष्ण दादुपुर को भी गिरफतार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!