इनेलो ने किसान नौजवान महासभा कर किया शक्ति प्रदर्शन (VIDEO)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Jan, 2018 04:38 PM

हरियाणा के अंतिम छोर डबवाली में आज इनेलो ने किसान नौजवान महासभा कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस महसभा में खास बात ये रही की मंच पर जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाला में सजायाफ्ता पैरोल पर चल रहे इनेलो नेता अजय चौटाला भी पहुंचे हुए थे। इस जनसभा में पिता...

सिरसा(सतनाम सिंह): हरियाणा के अंतिम छोर डबवाली में आज इनेलो ने किसान नौजवान महासभा कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस महसभा में खास बात ये रही की मंच पर जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाला में सजायाफ्ता पैरोल पर चल रहे इनेलो नेता अजय चौटाला भी पहुंचे हुए थे। इस जनसभा में पिता पुत्र (दुष्यंत और अजय चौटाला) ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। मंच से दुष्यंत ने कहा की इनेलो की सरकार बनने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ही होंगे।

PunjabKesari

इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा ने अपने घोषणापत्र में जो वायदे किसानों और युवाओं से किए थे वे पूरे नहीं हुए हैं। दुष्यंत ने कहा की हमारी सरकार आएगी तब सभी वायदे पूरे किए जाएंगे। उनका कहना है कि, किसानों की आवाज अगर कोई उठता है तो वो इंडियन नेशनल लोकदल है। दुष्यंत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, अब सब एकजुट हो जाओ और प्रदेश में इनेलो की सरकार बनाओ।

PunjabKesari

इनेलो नेता अजय चौटाला ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये जुमलेबाजों की सरकार है, इस सरकार से हर वर्ग आज परेशान है। अजय ने  भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने और इनेलो की सरकार बनाने का आह्वान किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!