कार से मिली 8 लाख की पुरानी करंसी, 2 काबू (Pics)

Edited By Updated: 09 Dec, 2016 10:22 AM

haryana  plywood trader  car  yamunanagar  old currency

इंडस्ट्रियल एरिया में गोपाल ढाबा के पास गत देर रात एक कार से 8 लाख रुपए मिले।

यमुनानगर (सुमित ओबरॉय): इंडस्ट्रियल एरिया में गोपाल ढाबा के पास गत देर रात एक कार से 8 लाख रुपए मिले। सभी नोट 500 व 1000 के पुरानी करंसी के हैं जिस कार से रुपए बरामद हुए हैं, वह सिटी थाना यमुनानगर से कुछ ही दूरी पर खड़ी थी। दिल्ली नम्बर की इस कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस कार ड्राइवर व उसके साथी से पूछताछ कर रही है।

थाना शहर यमुनानगर में बृहस्पतिवार रात किसी ने गुप्त सूचना दी कि थाने के नजदीक गोपाल ढाबे के पास एक स्कोडा कार खड़ी है। गाड़ी दिल्ली की है। इस गाड़ी में 500 व 1000 के पुराने नोट रखे हुए हैं। पुरानी करंसी को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पाते ही थाना शहर यमुनानगर एस.एच.ओ. देवेंद्र सिंह ने एक टीम का गठन किया और दबिश देकर कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कार में रखे बैग को खोला तो उसमें 500 व 1000  के पुराने नोट थे। गिनने पर 8 लाख रुपए निकले। पुलिस ने कार से अजय जैन नाम के एक व्यक्ति व उसके साथी को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह प्लाईवुड के व्यापारी हैं। वह यमुनानगर से खरीदे गए माल की पेमैंट करने के लिए यहां आए थे। 

थाना शहर यमुनानगर एस.एच.ओ. देवेंद्र सिंह का कहना है कि गाड़ी से 8 लाख रुपए की पुरानी करंसी मिली है। कार और रुपए को कब्जे में ले लिया है। इस बारे में इन्कम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है। वह ही इन लोगों से पूछताछ करेंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!