प्रदेश में 22 महिला राजकीय कालेज खोलने की घोषणा 22 को : पंवार

Edited By Updated: 13 Jan, 2017 01:59 PM

haryana  kurukshetra  state college  krishna panwar  manohar lal khattar

हरियाणा के परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि प्रदेश में 22 महिला राजकीय कालेज खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। इसके बाद प्रदेश

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): हरियाणा के परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि प्रदेश में 22 महिला राजकीय कालेज खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। इसके बाद प्रदेश में हर 20 कि.मी. के क्षेत्र में राजकीय कालेज खोलने की योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। राज्य सरकार ने यूनिवर्सिटी व कालेज तक बेटियों के लिए विशेष बसों की व्यवस्था करने के साथ बस पास से यात्रा करने की दूरी बढ़ाकर 150 कि.मी. करने का काम किया है। 

 

पंवार वीरवार को संत शिरोमणि रविदास मंदिर व धर्मशाला के सभागार में 5 फरवरी को राज्य सरकार द्वारा पानीपत की धरा पर संत शिरोमणि रविदास जी की 640वीं राज्यस्तरीय जयंती के लिए निमंत्रण देने के लिए कार्यकर्त्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री पंवार, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, विधायक डा. पवन सैनी, नगर परिषद की अध्यक्षा उमा सुधा, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली, जिला परिषद की उपाध्यक्ष परमजीत कश्यप, जि.प. सदस्य सुरेंद्र माजरी ने सबसे पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की। 
इसके उपरांत संस्था और पार्टी की तरफ से कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री और विधायक को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। पंवार ने रविदास धर्मशाला में छात्रावास के लिए 10 लाख अनुदान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि वर्ष 2022 तक कोई गरीब परिवार बिना छत और घर के नहीं रहेगा। 

 

हरियाणा में मुख्यमंत्री द्वारा करवाए सर्वे के आधार पर बी.आर. अम्बेदकर आवास योजना के तहत 2 लाख मकान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भाजपा सरकार के राज में दलित समाज के हित सुरक्षित हैं। विधायक डा. पवन ने कहा कि भाजपा पहली सरकार है जो आमजन के हकों और हितों के लिए काम कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि महापुरुषों को हमेशा याद रखना चाहिए। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली ने मेहमानों का स्वागत किया। संस्था के प्रधान फकीर चंद ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!