Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Dec, 2017 11:41 PM
नगर निगम कमिश्नर समीरपाल सरों ने डिफाल्टर बिल्डरों के खिलाफ सख्त हुए हैं। उन्होंने निगम के करीब 170 करोड़ बकाया न देने पर पांच सोसयटी सील कर दी है। सील करने की कार्रवाई रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी। कमिश्नर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि,...
फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक): नगर निगम कमिश्नर समीरपाल सरों ने डिफाल्टर बिल्डरों के खिलाफ सख्त हुए हैं। उन्होंने निगम के करीब 170 करोड़ बकाया न देने पर पांच सोसयटी सील कर दी है। सील करने की कार्रवाई रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी।
कमिश्नर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि, सराय क्षेत्र के सेक्टर 41 में डिफाल्टरों क बकाया न देने पर सोसायटियों को सील किया जाएगा। यह कार्रवाई 31 दिसंबर को सुबह आठ बजे शुरू की जाएगी। इसके लिए उन्होंने पांच टीमों का गठन किया है। बता दें कि, डिफाल्टरों ने 2013 से निगम का 170 करोड़ का बकाया ने चुकाने का आरोप है। जिसके लिए निगम को यह कदम उठाना पड़ रहा है।