Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Mar, 2018 01:10 PM
कांग्रेस के विधायक कर्ण दलाल सदन बीच में छोड़ पी जी आई पहुंचे।जहां पर वह अपने स्वास्थ्य की जांच करवा रहे है।
चंडीगढ़(धरणी): कांग्रेस के विधायक कर्ण दलाल सदन बीच में छोड़ पी जी आई पहुंचे।जहां पर वह अपने स्वास्थ्य की जांच करवा रहे है। हरियाणा विधानसभा के तीसरे दिन की कारवाई शुरू हो गई है। साथ ही विधानसभा के बाहर पार्किंग परिसर में कांग्रेस ने हंगामा खड़ा कर दिया था। जिसके बाद गन्ने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का सदन से वाक आउट किया।
कांग्रेस द्वारा सदन में सरकार पर आरोप लगाया गया कि हरियाणा का गन्ना बाहरी राज्यों में बेचा जा रहा है। हरियाणा में किसानों को पैसे नही मिल रहे। किसानों को कृषि मंत्री व ओपी धनखड़ ने कहा कि कांग्रेसी विधायक हरियाणा का गन्ना सदन के बाहर प्रदर्शन में नही लाये बल्कि चंडीगढ़ की किसी क्यारी से उखाड़ लाएं हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस विधायकों ने गन्ने के दाम बढ़ाने को लेकर विधानसभा के बाहर गन्ना लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि सरकार किसानों का गन्ना उचित मूल्य पर नहीं खरीद रही है। साथ ही कहा कि वो किसानों की मांग को जोरदार तरीके से उठाएंगे।