भाजपा ने तोड़े वायदाखिलाफी के सारे रिकार्ड: अभय चौटाला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Aug, 2017 10:12 AM

bjp records all records of breakdowns abhay chautala

नेता प्रतिपक्ष व इनैलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों पर आरोप लगाया कि...

नारायणगढ़ (सुशील):नेता प्रतिपक्ष व इनैलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों पर आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले 15 लाख देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसान को कर्जा मुक्त करने, युवाओं को रोजगार देने व बेरोजगारी भत्ता देने जैसे वायदे करने वाली भाजपा ने गिरगिट की तरह रंग बदल लिया है और वायदाखिलाफी पर उतर आई है। अभय चौटाला सोमवार को हलके के गांव नन्हेड़ा व रछेड़ी में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी थे। इन गांवों में अभय चौटाला, अशोक अरोड़ा व जगमाल सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। अपने सम्बोधन में नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा को जमकर लताड़ लगाई।

चौटाला ने कहा कि एस.वाई.एल. से सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में आने के बावजूद भाजपा सरकार व इसके मुखिया इस मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं। इनैलो ने प्रदेश के किसान हित में इस नहर की खुदाई के लिए पहले पंजाब क्षेत्र में जाकर गिरफ्तारी दी, उसके बाद हमने सीमा पर पंजाब के वाहनों को रोककर अपने हक की आवाज उठाई लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री इसके लिए प्रधानमंत्री से मिलने का समय तक नहीं ले सके। नारायणगढ़ क्षेत्र का जिक्र करते हुए चौटाला ने कहा कि यूं तो आपका विधायक मंत्री है, सी.एम. का लाडला भी है, पैसे भी खूब मिलते हैं लेकिन वह मिट्टी से सोना बनाने में मशगूल है और विकास की तरफ उसका कोई ध्यान नहीं है। अभय चौटाला ने कहा कि यदि इनैलो सत्ता में आई तो अब तक नहरी पानी से वंचित रहे नारायणगढ़ में नहर जरूर बनवाई जाएगी। 

बड़े चौटाला साहिब व बड़े भाई के जेल जाने का दर्द अभय सिंह की जुबान पर एक बार फिर छलक आया। उन्होंने कहा कि उनके पिता को कांग्रेस ने एक साजिश के तहत जेल भेजा था, उनका कसूर यह था कि उन्होंने 3206 काबिल युवाओं को रोजगार देकर उनके घरों में चूल्हा जलाने का काम किया था। यदि जनता ने मौका दिया तो 3200 क्या 32,000 युवाओं को रोजगार देंगे, चाहे इसके लिए जेल ही क्यों न जाना पड़े। नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि टुकड़ों में बंटी कांग्रेस अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है, एक धड़ा दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगा हुआ है। जनसभाओं को प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमाल सिंह रौलों, जिला अध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी ने भी सम्बोधित किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!