सरकारी खर्च पर जन्म शताब्दी मनाने पर इनेलो नेता ने जताई आपत्ति

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Jun, 2017 08:22 AM

birth centenary inld leader celebrates objected

विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिख कर इस बात पर खेद व्यक्त किया कि...

चंडीगढ़ (ब्यूरो):विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिख कर इस बात पर खेद व्यक्त किया कि राज्य सरकार द्वारा चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी को याद भी नहीं किया गया। उन्होंने राज्य की स्वर्ण जयंती समारोह की आड़ में सरकारी खर्चे से पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी मनाने के निर्णय पर भी आपत्ति व्यक्त करते हुए याद दिलाया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय मूल रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भारतीय जन संघ के एक चिंतक थे। कालांतर में इसी भारतीय जन संघ ने वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी का रूप लिया जो आज राज्य व केंद्र में सत्तासीन है। 

अभय ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि सरकारी कोष से एक ऐसे व्यक्ति का जन्म शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है जिनका हरियाणा के उत्थान अथवा उसके निर्माण या विकास में कोई योगदान नहीं रहा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री यह स्वीकार करेंगे कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व भाजपा के लिए एक आंतरिक समारोह उत्सव की तरह मनाया जा सकता है। ऐसे में जब उसे मनाने के लिए हरियाणा राज्य के कोष से करोड़ों रुपए खर्च किए जाएं तो व्यक्तिगत स्तर भी व नेता विपक्ष होने के नाते उन्हें आपत्ति है तथा वह सत्ता के ऐसे दुरुपयोग का विरोध करते हुए उसे भ्रष्टाचार की संज्ञा देते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!