बड़खल झील का बदलेगा लुक, कायाकल्प के लिए हुई समीक्षा बैठक

Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Sep, 2017 05:52 PM

barakhal lake rejuvenation

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पर्यटन, सिंचाई शहरी स्थानीय निकाय विभागों के अधिकारियों को फरीदाबाद जिले

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पर्यटन, सिंचाई शहरी स्थानीय निकाय विभागों के अधिकारियों को फरीदाबाद जिले की बड़खल झील में बरसात का पानी भर सके इसके लिए विशेषज्ञ एजैंसियों से मौके पर ही स्थल अध्ययन करवाकर कार्य को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़खल ही नहीं सभी प्राकृतिक जल स्त्रोतों का अस्तित्व बना रहे ऐसी योजना बनाई जाए। बैठक में यह जानकारी दी गई कि सिंचाई विभाग ने वाई.एम.सी.ए., फरीदाबाद से भी अध्ययन करवाया गया है, इसके अलावा, मानव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद भी इस परियोजना के लिए सहयोग का इच्छुक है।  

इस बात की जानकारी भी दी गई कि वाई.एम.सी.ए., फरीदाबाद ने 16.22 करोड़ की अनुमानित लागत की अपने अध्ययन में रिपोर्ट दी है, जिसमें 6.3 किलोमीटर दूरी की पाइपलाइन के माध्यम से गुड़गांव केनाल से 10 क्यूसिक पानी इस झील में डाला जा सकता है। बैठक में इस बात से भी अवगत करवाया गया कि स्मार्ट सिटी परियोजना में सैक्टर-21 में सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट की परियोजना स्वीकृत की गई है जिस पर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!