कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंची कौलेखां की बहू, पलक झपकते दिए जबाव

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Sep, 2017 12:28 PM

anita singh played in kbc

ग्रामीण अंचल से ताल्लुक रखने वाली कौलेखां गांव की स्नातक की तालीम हासिल कर चुकी बहू अनीता सिंह

कलायत(कुलदीप): ग्रामीण अंचल से ताल्लुक रखने वाली कौलेखां गांव की स्नातक की तालीम हासिल कर चुकी बहू अनीता सिंह ने कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर अपनी जगह बनाई। यहां वे फास्ट फिगर राऊंड में सबसे तेजी से आगे बढ़ी। पति जिला परिषद के पूर्व उप प्रधान धर्मवीर कौलेखां इस उपलब्धि से फूले नहीं समा रहे। कौन बनेगा करोड़पति में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जटिल व महत्वपूर्ण सवालों पर पलक झपकने से पहले सटीक जवाब दे रही थी। के.बी.सी. के प्रसारण को सीधे तौर से देखने के लिए कौलेखां गांव के मुख्य चौक में प्रोजैक्टर स्थापित किया। यहीं से ग्रामीण एक स्थान पर बैठकर बहू की बुलंदी से रू-ब-रू हाेते रहे।

ऐसे हुआ चयन
मई 2017 में ऑनलाइन एंट्री के माध्यम से अनिता ने एक सवाल का जवाब मोबाइल से एस.एम.एम. के जरिए दिया था। देश भर से 1 करोड़ 95 लाख लोगों ने इसका जवाब दिया था। इसमें से 10,000 लोग चुने गए। इनसे 3 सवालों के जवाब पूछे गए। इस राऊंड के बाद 2,000 प्रतियोगी ही शेष रह गए। अनिता ने बताया कि इन 2,000 प्रतिभागियों को चार जोन में 500-500 में विभाजित करके ऑडिशन लिए गए। यह ऑडिशन दिल्ली, कोलकाता,मुंबई और भोपाल में हुए। इसके बाद 80 लोग ही दौड़ में रहे। इनमें से भी करीब 50 प्रतिशत ही फास्ट फिगर के जरिए हॉट सीट पर आए।

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!