Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Jun, 2017 01:20 PM
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पंजाब के मुख्यमंत्री कै.अमरेंद्र सिंह के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि
चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी):हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पंजाब के मुख्यमंत्री कै.अमरेंद्र सिंह के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हरियाणा एस.वाई.एल. से अपने हिस्से का पानी लेकर ही इस मुद्दे को समाप्त करेगा। इसके पश्चात कै. अमरेंद्र की चाहे जो भी गति क्यों न हो।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह कोई मुद्दा नहीं, बल्कि प्रदेश में एस.वाई.एल. का पानी लाना ही प्रमुख मुद्दा है। कै. अमरेंद्र सिंह अपनी बयानबाजी से न केवल देश के सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना कर रहे हैं, बल्कि आतंकी विचारधारा को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह विचारधारा पंजाब की शांतिप्रिय जनता के लिए भी घातक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है व नियंत्रण में है, इस पर किसी को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।