सदन में हंगामे के बाद सरकार पर भड़के चौटाला, किसान रैली के लिए मीडिया को दिया न्योता

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Mar, 2018 01:33 PM

abhay chautala target haryana government

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र में हंगामे के बाद इनेलो नेता अभय चौटाला ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए हरियाणा सरकार पर भड़के। चौटाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हर कच्चे अधिकारियों को पक्का करने के लिए कहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके साथ...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा विधानसभा बजट सत्र में हंगामे के बाद इनेलो नेता अभय चौटाला ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए हरियाणा सरकार पर भड़के। चौटाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हर कच्चे अधिकारियों को पक्का करने के लिए कहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके साथ चौटाला ने किसान अधिकार रैली के लिए मीडिया को न्योता दिया। 

 

विधानसभा में हंगामे के बाद इनेलो नेता अभय चौटाला की प्रेस कांफ्रेंस LIVE Posted by Punjab Kesari Haryana on Monday, March 5, 2018


चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कुछ दिन पहले मोटरसाइकिल रैली में 100 करोड़ रुपए खर्च किए। सुरक्षा का कहकर 150 कंपनियां बुलाई गई अौर अधिकारियों को कहा गया कि वे नहीं आएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस रैली में सिर्फ कर्मचारी ही थे, एक भी आम नागरिक नहीं था। इतना कुछ करने के बाद भी रैली का दिवालिया निकला। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने आंगनवाड़ी वर्करों की मांगे मानने से पूरी तरह इंकार कर दिया। आंगनवाड़ी की मांगे थे कि उनको पक्का करके उनका वेतन 18 हजार किया जाए, उन्हें भी मेटरनिटी छुट्टी मिले, अन्यों की तरह गर्मी अौर सर्दी की छुट्टी  अौर पेशन भी दिया जाए। मुख्यमंत्री ने इन मांगों को पूरा करने की बजाय इंकार कर दिया। चौटाला ने कहा कि यदि इनेलो सता पर आती है तो आगनवाड़ी वर्करों को पक्का करेंगे। चौटाला ने कहा कि  दिल्ली रैली में रामलीला मैदान एक बार पहले 19 साल पूर्व ओम प्रकाश चौटाला ने भरा था। कल भी दिल्ली में केवल हरा-हरा नजर आएगा। वहां 1500 वालंटियर सड़कों पर ड्यूटी देंगे। जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!