Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Aug, 2017 02:41 PM
करनाल के मेजर राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात है, जिसके चलते उन्होंने करनाल में अलग-अलग जगहों से 15 डेरा उपद्रवियों को अरेस्ट किया है।
करनाल (कमल मिड्ढा):करनाल के मेजर राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात है, जिसके चलते उन्होंने करनाल में अलग-अलग जगहों से 15 डेरा उपद्रवियों को अरेस्ट किया है। ये जानकारी करनाल में DC और SP ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि जो सरकारी बिल्डिंग व दफ्तरों को आग लगाने की फिराक में थे, उन्हें इंद्री बस स्टैंड से 6 लोगों को अरेस्ट किया है।
उन्होंने कहा कि डेरा उपद्रवियों के पास से भारी मात्रा में पेट्रोल की बोतलें, लाइटर, पेपर स्प्रे मिले हैं। घरौंडा के अंदर भी कुछ लोग आग लगाने की तैयारी में थे, जिनसे सरकारी अस्पताल से 5 लोगों को अरेस्ट किया है।
उल्लेखनीय है कि कल रात मधुबन में एक एम्बुलेंस पुलिस नाका तोड़ने की कोशिश कर रही थी। उसमें से बड़ी तेल की कैन,लाठी, ठंडे बरामद हुए हैं। यह गाड़ी डेरा के अस्पताल की बताई जा रही है। वही, करनाल जिले में 10 नाम चर्चा घर हैं, जहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। निसिंग चर्चा घर में सर्च अॉपरेशन जारी है। आगामी 28 तारीख तक करनाल में पुलिस लगातार फ्लैग मार्च निकालेगी।