धोखाधड़ी के आरोप में 3 बहनों पर केस दर्ज, DNA टेस्ट से हुआ खुलासा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Jun, 2017 09:11 AM

3 cases filed for cheating fraud

पंचकूला पुलिस ने एक एन.आर.आई. की शिकायत पर मोहाली की रहने वाली 3 बहनों पर धोखाधड़ी व उससे पैसे एेंठने के आरोप में  केस दर्ज किया है।

पंचकूला (उमंग श्योराण):पंचकूला पुलिस ने एक एन.आर.आई. की शिकायत पर मोहाली की रहने वाली 3 बहनों पर धोखाधड़ी व उससे पैसे एेंठने के आरोप में केस दर्ज किया है।एन.आर.आई. ने आरोप लगाया कि मोहाली में रह रही उसकी बहन के घर एक युवती से उसकी मुलाकात हुई थी। उक्त युवती ने कुछ समय बाद पंचकूला की प्राइवेट क्लिनिक पर एक बच्चे को जन्म दिया और एन.आर.आई. को बच्चे का पिता बताया। जब एनआरआई ने बच्चे का डी.एन.ए. टेस्ट कराया तो टेस्ट नेगेटिव निकला। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले में संलिप्त लोगों की पड़ताल शुरू कर दी है। 

उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले कनाडा के एन.आर.आई. अनिल अपनी बहन के यहां मोहाली में रहने आया था। इसी दौरान वहां रहने वाली एक महिला से उसका अफेयर हो गया। महिला ने अनिल को बताया कि वह गर्भवती हो गई है और बच्चा उसका है। कुछ दिन पहले पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित एक नर्सिंग होम में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान पिता के नाम पर महिला ने एन.आर.आई. का नाम लिखवा दिया और फिर अनिल से रुपए मांगे। 

बार-बार मोटी रकम मांगे जाने से तंग आकर अनिल ने महिला से कहा कि बच्चे को वह गोद ले लेगा और उसे भी साथ कनाडा चलने को कहा। इस पर महिला मान गई। इस दौरान उसने महिला के डीएनए की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा हुआ। यह बच्चा एन.आर.आई. का नहीं बल्कि किसी और का निकला। रुपयों की इस वसूली में महिला की दो बहनों ने भी आरोपी महिला का साथ दिया। पुलिस को जैसे ही मामले की ई-मेल से शिकायत मिली। सभी पहलुओं की छानबीन के बाद मोहाली में रहने वाली तीन बहनों हरजिंदर, लखविंदर और जसविंदर कौर के खिलाफ धोखाधड़ी और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!