Edited By Updated: 25 Aug, 2016 12:44 PM
मेवात में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा आप डिगरहेड़ी में देख सकते हैं यहां पर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर 2 लोगों
मेवात (ऐ.के. बघेल): मेवात में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा आप डिगरहेड़ी में देख सकते हैं यहां पर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर 2 लोगों को मौत के घाट उतार दिया तथा 6 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिवार की ही 2 लड़कियों के साथ गैंग रेप जैसी घटना को अंजाम दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डिगरहेड़ी गांव में 2:00 बजे इब्राहिम अपने परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था तभी कुछ बदमाशों ने घर पर हमला बोलकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में इब्राहिम व उसकी पत्नी रशीदन की मौके पर ही मौत हो गई अौर आयशा, जफरु, नावेद वह परवेज को गंभीर चोटें आई। साथ ही परिवार की 2 लड़कियों के साथ गैंग रेप किया गया। बदमाश घायल लोगों को बांधकर वहां से फरार हो गए।
परिवार के अन्य लोगों को सुबह पता चलता है तो वे आनन-फानन में घायल लोगों को नूंह के हसन खान मेडिकल कॉलेज के लिए लेकर गए तथा इसकी जानकारी मेवात पुलिस को दी गई। पुलिस ने गांव तथा मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर परिवार के लोगों से इस घटना के बारे में पूछताछ की।
उन्होंने बताया कि इन लोगों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। कुछ अज्ञात लोगों ने इन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई तथा परिवार के अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस विभाग जांच में जुटा हुआ है।