इंडस्ट्रीज एरिया में मातम, मची चीखो-पुकार (देखिए तस्वीरें)

Edited By Updated: 27 Aug, 2015 01:53 PM

article

इंडस्ट्रीज एरिया में गत बुधवार को उस समय मातम छा गया। जब एक फैक्टरी में काम चल रहा था तो अचानक उसका मलबा गिर गया था।

फतेहाबाद: इंडस्ट्रीज एरिया में गत बुधवार को उस समय मातम छा गया। जब एक फैक्टरी में काम चल रहा था तो अचानक उसका मलबा गिर गया था। बताया जाता है कि यहां एक बिस्कुट फैक्टरी के मुरम्मत का काम चल रहा था, अचानक इस फैक्टरी का मलबा गिर गया जिसके चलते मलबे के नीचे दब जाने से फैक्टरी मालिक के बेटे और 1 मजदूर की मौत हो गई। इसके अलावा 8 मजदूर घायल हो गए।

घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने 1 मजदूर को अग्रोहा रैफर कर दिया जबकि 2 को छुट्टी दे दी। मामले की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ए.डी.सी. योगपाल, नायब तहसीलदार सुरजा राम, ट्रैफिक एस.एच.ओ., सिटी एस.एच.ओ., नगर परिषद ई.ओ.ओ.पी. सिहाग भी मौके पर पहुंचे।

4 बजे हुआ हादसा

फैक्टरी मालिक पवन सरदाना इस फैक्टरी को ऊंचा उठवाना चाहते थे इसलिए लैंटर को तुड़वा कर इसकी छत ऊंची करवाने के लिए उन्होंने कुछ दिन पहले इस फैक्टरी के मुरम्मत का काम शुरू करवा दिया था। फैक्टरी के नीचे वाले कमरे में राजमिस्त्री और मजदूर दीवारों को पलस्तर कर रहे थे जबकि उसके ऊपर बने कमरे का लैंटर तोडऩे का काम भी साथ चल रहा था। अचानक सायं 4 बजे लैंटर ढह गया जिसके चलते नीचे वाले कमरे में पलस्तर का काम कर रहे मजदूर, मिस्त्री व काम का निरीक्षण कर रहे फैक्टरी मालिक का बेटा साहिल मलबे के नीचे दब गया।

धमाके की आवाज सुन लोग पहुंचे
जोर से हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास की फैक्टरियों में काम करने वाले लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर शहर के अधिकतर लोगों की भीड़ वहां पर एकत्रित हो गई। हर कोई मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश करने लगा। आखिरकार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।


मशक्कत के बाद निकाला दबे लोगों को

पुलिस ने अन्य लोगों की सहायता से मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का काम किया। जैसे-जैसे मलबे से मजदूर निकल रहे थे उन्हें तुरंत एंबुलैंस में नागरिक अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान एक के बाद एक करीब 8 लोग मलबे के नीचे से निकाले। इनको निकालने के लिए जे.सी.बी. की भी सहायता ली गई। मलबा अधिक होने की वजह से फैक्टरी के पीछे की दीवार को तोड़कर मलबा निकाला गया। इसके बाद दबे लोगों को निकाल कर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!