फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए ऋण लेने पर होगा विचार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Jul, 2017 02:40 PM

smart city to faridabad

मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी ने कहा है कि फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करनेे के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड से ऋण लेने के लिए विचार किया जाएगा।

चंडीगढ़ (ब्यूरो):मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी ने कहा है कि फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करनेे के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड से ऋण लेने के लिए विचार किया जाएगा। यह जानकारी आज ढेसी की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अमरूत योजना के क्रियान्वयन पर हुई बैठक में दी गई। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड समय-समय पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और काउंटर मैगनेट क्षेत्र में अवसंरचना विकास परियोजना के 75 प्रतिशत तक कादीर्घकालिक रियायती वित्त प्रदान करता है।

बैठक में मुख्य सचिव को बताया गया कि मार्च 2017 तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड ने 299 आधारभूत संरचनाओं और अन्य क्षेत्रों में वित्तपोषित किया है, जिनमें से 250 परियोजनाएं जिनकी अनुमानित कीमत 16,909 करोड़ रुपए की थी तथा जिनके लिए 7,324 करोड़ रुपए ऋण मंजूर किया गया था। इसके अलावा, 49 आधारभूत संरचनाओं की परियोजनाओं, जिनकी अनुमानित लागत 12,378 करोड़ रुपए है तथा जिसके लिए 6,196 करोड़ रुपए का ऋण दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!