Edited By Updated: 25 Sep, 2016 04:56 PM
अंबाला के राम नगर इलाके में छत पर सोते हुए व्यक्ति की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक छत पर अकेला...
अंबाला (कमलप्रीत): अंबाला के राम नगर इलाके में छत पर सोते हुए व्यक्ति की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक छत पर अकेला सो रहा था और किसी ने सोते हुए उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद उसके परिजन उसे हस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने दम तौड दिया। फिलहाल पुलिस हत्या का ममला दर्ज कर जांच में जुट चुकी है।
अंबाला के राम नगर इलाके में घर की छत पर सो रहे व्यक्ति पर किसी ने ईंट से हमला किया और उसे मौत की नींद सुला दिया। निचे सो रहे घर वालों को भी जब तेज आवाज आई तो मृतक संजीव की मासी का बेटा और उसकी बहन व मां छत पर देखने के लिए भागे। छत पर जाकर देखा तो संजीव लहुलुहान और बदहवास था। उसे रात को 2 बजे सिविल हस्पताल ले जाया गया जहां संजीव ने दम तौड दिया। संजीव की बहन ने बताया कि वो एक जोर की आवाज सुनकर छत पर गई तो वहां कोई नहीं था लेकिन उसका भाई लहुलुहान पड़ा था वो यह नहीं बता सका कि उस पर हमला किसने किया।
संजीव की मौत कई सवाल खड़े कर रही है। परिजनों की माने तो संजीव हमेशा छत पर अकेला ही सोता था और उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। संजीव तलाकशुदा था और घर में उसकी बहन, मां और उसकी मासी का बेटा ही रहते हैं। संजीव को सबसे पहले उसकी मासी के बेटे ने ही देखा था। लेकिन कुछ सेकेण्ड में ही हमलावर का मौका ए वारदात से गायब हो जाना भी आसानी से हजम नहीं होता। अब पुलिस ने हत्या का मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन जांच कहां तक पहुंचती है यह भी देखने वाली बात होगी।