Edited By Deepak Paul, Updated: 08 Feb, 2019 12:36 PM
गोपालगंज बिहार निवासी 27 वर्षीय संतोष कुमार टोडरपुर में प्लाईवुड फैक्टरी में करता था। वह करीब 7 दिन पहले ही अपने गांव से फैक्टरी में काम करने आया था।
यमुनानगर(ब्यूरो): गोपालगंज बिहार निवासी 27 वर्षीय संतोष कुमार टोडरपुर में प्लाईवुड फैक्टरी में करता था। वह करीब 7 दिन पहले ही अपने गांव से फैक्टरी में काम करने आया था। 27 जनवरी को संतोष कुमार सुबह कही चला गया और शाम तक वापस नहीं आया तो 29 जनवरी को सदर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। उधर पश्चिमी यमुना नहर स्थित ठसका हैड के पास किसी व्यक्तिका शव नहर में तैरता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गोताखोरों की मदद से शव को नहर से निकाला गया और जिसकी शिनाख्त संतोष कुमार के नाम से हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।