रिटायर्ड एक्सईएन को बहन और भांजी की हत्या का दोषी करार दिया, 20 काे होगा सजा का ऐलान

Edited By vinod kumar, Updated: 18 Jan, 2020 03:29 PM

pushing sister and niece into canal accused court convicted

बहन व भांजी को नहर में धक्का देकर मारने के आरोपी पब्लिक हैल्थ विभाग से रिटायर्ड एक्स.ई.एन. सुनील कुमार को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। उप जिला न्यायवादी सुरजीत आर्य ने बताया कि फैसला एडीशनल सैशन जज एक्सक्लूसीव कोर्ट फॉर हिनियस क्राइम एंगेस्ट वूमैन...

यमुनानगर(सतीश): बहन व भांजी को नहर में धक्का देकर मारने के आरोपी पब्लिक हैल्थ विभाग से रिटायर्ड एक्स.ई.एन. सुनील कुमार को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। उप जिला न्यायवादी सुरजीत आर्य ने बताया कि फैसला एडीशनल सैशन जज एक्सक्लूसीव कोर्ट फॉर हिनियस क्राइम एंगेस्ट वूमैन एंड चिल्ड्रन यमुनानगर-जगाधरी की कोर्ट में केस की सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले मेें सुनील कुमार को दोषी दिया है। उसे सजा 20 जनवरी को सुनाई जाएगी। 

 विश्वकर्मा कालोनी निवासी जीवन लाल ने पुलिस को बताया था कि वह साले अनिल व सुनील कुमार के कोयला के डिपो पर काम करता है। उसकी शादी 1986 में विनोद कुमारी से हुई थी। शादी के 2 माह बाद ही वह ससुराल में आकर रहने लग गया था। उसके ससुरालियों ने जगाधरी में उन्हें 110 गज का प्लाट लेकर दिया था और मकान भी बनवाया था। उनके पास शादी के बाद एक बेटा व बेटी हुई।  घर चलाने का खर्च उसके साले ही देते हैं। 3 साल से उसका साला सुनील कुमार करनाल मॉडल टाऊन में रह रहा है। उसने उन्हें खर्च देना बंद कर दिया है।

उसे अपने बेटे और बेटी की शादी के लिए भी पैसा चाहिए था। जोकि सुनील कुमार ही देता। लेकिन वह पैसे नहीं दे रहा है। इससे वह उनसे रंजिश  रख रहा था। एक अप्रैल 2017 को रात के समय सुनील उनके घर जगाधरी पहुंचा। उसने उन्हें बताया कि वह एक बाबा से 4 पुडिय़ां लेकर आया है। इससे उनके घर की सभी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। इन्हें नहर में बहाकर आना है। इस पर उसे उसकी पत्नी व बेटा-बेटी को कार में नहर किनारे ले गया। 

पांजुपुर पुल के पास उसने कार रोक ली। तब उसके साला ने एक-एक पुडिय़ा परिवार के चारों लोगों के हाथ में दे दी थी और नहर किनारे आंखें बंद कर खड़े होने के लिए कहा। उन्होंने उसकी बातों पर विश्वास कर आंखें बंद कर दीं। इसी दौरान सुनील ने उसकी पत्नी विनोद कुमारी और बेटी नेहा को नहर में धक्का दे दिया। उसने उन्हें भी धक्का देने की कोशिश की, लेकिन वे बच गए। उन्होंने शोर मचाया तो वहां पर कुछ लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। इस शिकायत पर सदर यमुनानगर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!