के.एम.पी. पर फिर हादसा : 4 वाहन टकराए, 6 चोटिल, चार की हालत गम्भीर

Edited By Isha, Updated: 26 Feb, 2020 03:38 PM

kmp but again the accident 4 vehicles collided 6 injured

के.एम.पी. पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। मंगलवार सुबह अचानक छाया कोहरा वाहन चालकों के लिए फिर मुसीबत बन गया। कोहरे में सुबह 8 बजे तक दृश्यता 50 मीटर बनी रही। के.एम.पी. पर......

राई (स.ह.) : के.एम.पी. पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। मंगलवार सुबह अचानक छाया कोहरा वाहन चालकों के लिए फिर मुसीबत बन गया। कोहरे में सुबह 8 बजे तक दृश्यता 50 मीटर बनी रही। के.एम.पी. पर जठेड़ी गांव के पास सुबह कोहरे के चलते 4 वाहन टकरा गए। हादसे में करीब 7 लोगों को चोट लगी है। जिनमें 4 की हालत गंभीर है। 3 घायलों को सोनीपत तो एक को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।

साथ ही क्रेन बुलाकर दुर्र्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया। मंगलवार को के.एम.पी. (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रैस-वे पर कोहरे के कारण वाहन टकराते चले गए। के.एम.पी. पर जठेड़ी के पास हुए हादसे में 4 वाहन टकरा गए। हादसा मथुरा से पानीपत जा रहे एक टैेंकर चालक के अचानक रास्ता भटककर के.एम.पी. पर चढऩे के कारण हुआ। कोहरे के कारण चालक धीमी गति से चल रहा था। इसी दौरान एक ईंट ढुलाई करने वाले ट्रक चालक ने टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रक सवार मूलरूप से यू.पी. के बागपत के रहने वाले शहजाद, दिलशाद व असर घायल हो गए। उसके पीछे 2 कार भी उनमें टकरा गई। जिससे एक कार सवार डी.पी. सिंह को काफी चोट लगी। हादसे में 3 अन्य लोग भी चोटिल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया। जिसमें शहजाद, दिलशाद व असर को सोनीपत के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से असर को उसके परिजन कहीं अन्य अस्पताल में ले गए।

वहीं डी.पी. सिंह को दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाडिय़ों को सड़क से हटवाया। बाद में क्रेन मंगवाकर वाहनों को हटाया गया। के.एम.पी. पर हुए हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई थी। 

क्रेन मंगवाकर वाहनों को मार्ग से हटवाया
हाईवे पर एक के बाद 4 वाहनों के टकराने से जाम की स्थिति बन गई थी। जिस पर मौके पर पहुंची राई पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके लिए क्रेन को बुलवाना पड़ा। क्रेन से वाहनों को एक तरफ  किया गया। जिससे अन्य वाहन उनमें न टकरा सके। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!