महिला ने किया आत्मदाह, भतीजे ने बनाया था अवैध संबंध का दबाव

Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Nov, 2017 05:20 PM

haryana sonipat suicide police

गांव सिसाना में एक महिला ने कैरोसिन तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। महिला ने मौत से पहले पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने आरोप लगाया कि रिश्ते में उसका भतीजा लगने वाला युवक उस...

सोनीपत: गांव सिसाना में एक महिला ने कैरोसिन तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। महिला ने मौत से पहले पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने आरोप लगाया कि रिश्ते में उसका भतीजा लगने वाला युवक उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। 

पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।गांव सिसाना में 3 दिन पहले एक महिला ने कैरोसिन ऑयल डालकर आग लगा ली थी। उसे गंभीर हालत में खरखौदा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां से उसे पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया था।

परिजन उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ले गए थे जहां 3 दिन बाद विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के बयान पर छेड़खानी, घर में घुसकर जबरन दबाव बनाने, आत्महत्या का प्रयास करने के लिए विवश करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया था। खरखौदा थाना प्रभारी विरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की धारा भी जोड़ी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!