मां-बेटी पर कैंची से वार, घायल

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 12 Sep, 2018 11:41 AM

wife injured by scissor on mother daughter

बेगू रोड स्थित कल्याण नगर में बाइक खड़ी करने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में महिला व उसकी बेटी घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। इस संबंध में मामले....

सिरसा(ब्यूरो): बेगू रोड स्थित कल्याण नगर में बाइक खड़ी करने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में महिला व उसकी बेटी घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। इस संबंध में मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

पुलिस को दी शिकायत में कल्याण नगर गली नं. 5 निवासी महिला लक्ष्मी ने बताया कि 2 दिन पूर्व वह अपनी बेटी कंचन के साथ गली में एक अन्य महिला से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस की महिला ने आकर गली में बाइक खड़ा करने को लेकर उनसे झगड़ा कर लिया।

विरोध करने पर महिला ने कैंची से पहले उस पर व बाद में बीच-बचाव कर रही उसकी बेटी पर भी वार किए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर उन्हें छुड़वाया और परिजनों को सूचित कर अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि गली में बाइक खड़ा करने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!