Edited By Updated: 15 Jul, 2016 01:33 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को नई लैंड क्रूजर गाड़ी क्या मिली।
सिरसा(सतनाम सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को नई लैंड क्रूजर गाड़ी क्या मिली। विपक्षियों को मानो मुख्यमंत्री पर निशाना साधने का एक और मुद्दा मिल गया हो।
सीएम को मिली नई लैंड क्रूजर गाड़ी पर अशोक तंवर ने कहा कि 2 सालो में सरकार की रफ्तार धीमी रही है। इसी रफ्तार को बढ़ाने के लिए इस गाड़ी को लिया गया है। वहीं भाजपा के मंत्रियो द्वारा इस मामले में मुख्यमंत्री के बचाव करने पर तंवर ने कहा कि वह ऐसी बयानबाजी इसलिए कर रहे है क्योंकि उनको भी नई गाड़ी मिलने की उम्मीद बन सके।
वहीं कांग्रेस में चल रही बयानबाजियों पर तंवर ने कहा कि वह इस मामले को लेकर पार्टी प्रभारी कमलनाथ से आज या कल में मुलाकात करेंगे।