PHOTOS: सोनिया गांधी के जन्मदिन पर हुआ तिरंगे का अपमान

Edited By Updated: 09 Dec, 2015 02:55 PM

congress president sonia gandhi today 69th birthday

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपना 69वां बर्थडे मना रही है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्त्ता जन्मदिन मनाने के जोश में देश के तिरंगे का अपमान कर गए।

सिरसा (सतनाम सिंह): कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपना 69वां बर्थडे मना रही है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्त्ता जन्मदिन मनाने के जोश में देश के तिरंगे का अपमान कर गए।  शायद कांग्रेस कार्यकर्त्ता ये भूल गए कि जिस केक के ऊपर वे झंडा बनवा कर लाए हैं वो कांग्रेस का नहीं अपितु पूरे भारत देश का झंडा है। यहीं नहीं कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने अशोक चक्र भी केक पर बनवाया था।

तिरंगे का अपमान यहीं नहीं रूका बल्कि कांग्रेसी उस केक को काट कर खा भी गए। जन्मदिन मनाने वालों में प्रदेश कांग्रेस महासचिव नवीन केडिया व प्रदेश सचिव शीशपाल केहरवाला सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे लेकिन जन्मदिन के जोश में केक पर तिरंगा बना हुआ है इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!